Wednesday, 11 November 2026

पापा (कविता)

मेरे दिल की जान हैं पापा 
मेरा तो अभिमान हैं पापा 
गाँव गली घर पगदंडी हैं 
खेत-वेत खलिहान हैं पापा

आपके जैसा बनना चाहूँ
आपके जैसे रहना चाहूँ 
आपके जैसा हो जाऊँ मै 
इतना ही अरमान है पापा

मेरे दिल की जान हैं पापा 
मेरा तो अभिमान हैं पापा 

दुनिया कैसी मुझे बताया 
हार जीत का खेल सिखाया 
आप नही तो सब मुश्किल है 
आप हैं सब आसान है पापा

मेरे दिल की जान हैं पापा 
मेरा तो अभिमान हैं पापा 

घर का राशन, बिल बिजली का
पौधा हरा भरा तुलसी का 
किसको किसकी रहे जरूरत 
सबका रखते ध्यान हैं पापा 

मेरे दिल की जान हैं पापा 
मेरा तो अभिमान हैं पापा 

दीवाली में दिये जलायें 
या होली में रंग लगायें 
आप रहें तो जगमग दुनिया 
वरना सब वीरान है पापा 

मेरे दिल की जान हैं पापा 
मेरा तो अभिमान हैं पापा

सब के हिस्से खुशियाँ लाते 
अपने अंदर गम खा जाते 
खबर किसी को लग ना पाती 
कितना भी परेशान हैं पापा

मेरे दिल की जान हैं पापा 
मेरा तो अभिमान हैं पापा

हितकारी जो बातें कहते 
मन के मंदिर में जो रहते 
उनकी ही मै पूजा करता 
मेरे तो भगवान हैं पापा 

मेरे दिल की जान हैं पापा 
मेरा तो अभिमान हैं पापा 
गाँव गली घर पगदंडी हैं 
खेत-वेत खलिहान हैं पापा

मेरे दिल की जान हैं पापा

पापा (song)

मेरे दिल की जान हैं पापा 
मेरा तो अभिमान हैं पापा 
गाँव गली घर पगदंडी हैं 
खेत-वेत खलियान हैं पापा

आपके जैसा बनना चाहूँ
आपके जैसे रहना चाहूँ 
आपके जैसा हो जाऊँ मै 
इतना ही अरमान है पापा

मेरे दिल की जान हैं पापा 
मेरा तो अभिमान हैं पापा 
आप नही तो सब मुश्किल है 
आपसे सब आसान है पापा


घर का राशन, बिल बिजली का
पौधा हरा भरा तुलसी का 
किसको किसकी रहे जरूरत 
सबका रखते ध्यान हैं पापा 

मेरे दिल की जान हैं पापा 
मेरा तो अभिमान हैं पापा 
आप रहें तो जगमग है 
वरना सब वीरान है पापा 


सब के हिस्से खुशियाँ लाते 
अपने अंदर गम खा जाते 
खबर किसी को लग ना पाती 
कितना भी परेशान हैं पापा

मेरे दिल की जान हैं पापा 
मेरा तो अभिमान हैं पापा
उनकी ही मै पूजा करता 
मेरे तो भगवान हैं पापा 

मेरे दिल की जान हैं पापा 
मेरा तो अभिमान हैं पापा 
गाँव गली घर पगदंडी हैं 
खेत-वेत खलियान हैं पापा

मेरे दिल की जान हैं पापा