Wednesday, 11 November 2026

पापा (song)

मेरे दिल की जान हैं पापा 
मेरा तो अभिमान हैं पापा 
गाँव गली घर पगदंडी हैं 
खेत-वेत खलियान हैं पापा

आपके जैसा बनना चाहूँ
आपके जैसे रहना चाहूँ 
आपके जैसा हो जाऊँ मै 
इतना ही अरमान है पापा

मेरे दिल की जान हैं पापा 
मेरा तो अभिमान हैं पापा 
आप नही तो सब मुश्किल है 
आपसे सब आसान है पापा


घर का राशन, बिल बिजली का
पौधा हरा भरा तुलसी का 
किसको किसकी रहे जरूरत 
सबका रखते ध्यान हैं पापा 

मेरे दिल की जान हैं पापा 
मेरा तो अभिमान हैं पापा 
आप रहें तो जगमग है 
वरना सब वीरान है पापा 


सब के हिस्से खुशियाँ लाते 
अपने अंदर गम खा जाते 
खबर किसी को लग ना पाती 
कितना भी परेशान हैं पापा

मेरे दिल की जान हैं पापा 
मेरा तो अभिमान हैं पापा
उनकी ही मै पूजा करता 
मेरे तो भगवान हैं पापा 

मेरे दिल की जान हैं पापा 
मेरा तो अभिमान हैं पापा 
गाँव गली घर पगदंडी हैं 
खेत-वेत खलियान हैं पापा

मेरे दिल की जान हैं पापा

No comments:

Post a Comment