Tuesday 26 March 2013

रंग का त्यौहार होली

रंग, जो चमन के मुस्कुराते फूल में होते हैं |
रंग, जो हवा के हर मूल में होते हैं |
रंग, जो जड़ो में चेतन में धूल में होते हैं |
रंग, जो चुभते किसी शूल में होते हैं |
उन रंगों की कहानी है भोली ...
आखिर रंग का त्यौहार है होली ||


रंग, जो कहे वतन के खून की कहानी |
रंग, जो हमें बताये बात कोई पुरानी |
रंग, जो अंतर कहे कि खून या पानी |
रंग, जो सादगी की पहचान हैं निशानी |
उन रंगों की कहानी है भोली ...
आखिर रंग का त्यौहार है होली ||


रंग, जो उजड़ते चमन को महका दे |
रंग, जो खिलें और खिल के सबको बहका दे |
रंग, जो जल के भीतर भी ज्वाल देहका दे |
रंग, जो अंध में भी ज्योति दिखला दे |
उन रंगों की कहानी है भोली ...
आखिर रंग का त्यौहार है होली ||


रंग, जो लाये सुन्दरता में नया निखार |
रंग, जो याद दिलाये विजय का सार |
रंग, जो कह दे कि ये है अमिट बहार |
रंग, जो दूर कर दे मुख से विकार |
उन रंगों की कहानी है भोली ...
आखिर रंग का त्यौहार है होली ||


रंग, जो संतोष की पहचान है निशानी |
रंग, जो हर पल बताये हम क्या है नहीं शानी |
रंग, जिसकी बात हमने सहस्र है मानी |
रंग, जो चाहे तो कर दे ऋतु बड़ी सुहानी |
उन रंगों की कहानी है भोली ...
आखिर रंग का त्यौहार है होली ||


---- कविराज तरुण

3 comments:

  1. सुन्दर प्रस्तुति,होली की हार्दिक शुभकामनाएँ.

    ReplyDelete
  2. dhanyavaad Rajendra Ji... aapko bhi holi ki anekonek badhayiyaan....

    ReplyDelete